मुरादाबाद, मई 24 -- मुरादाबाद। शनिवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर रानी अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जयंती पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर के पिता मैंकोजी राव शिंदे गांव के पाटिल थे। जहां कन्याओं को शिक्षा की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद उनके पिता ने उन्हें शिक्षा प्रदान की। उन्होंने विश्रामगृह, कुएं, सड़कों के निर्माण के साथ ही मंदिरों का जीर्णोद्वार करवाया। केदारनाथ से लेकर बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ देवालयों का सुधार का ऐतिहासिक कार्य किया। जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने कहा की रानी अहिल्याबाई ने जनहित के कार्य उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्य मराठा की पूजनीय भूमि पर विराजमान हैं। अरुण पंडित, लकी चौधरी, सहसंयोजक कशिश चौहान, संजय ढाका, सत्येंद्र चौधरी, आदेश चौधर...