मुरादाबाद, मई 31 -- भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा में पुण्यशोक रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी अभियान के तहत लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सतपाल सिंह सैनी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का समस्त जीवन हमें शिक्षा देने वाला है। अहिल्याबाई ने 3135 मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। धर्म के प्रति निष्ठा और समाज के प्रति कर्तव्य परायणता हमें प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उनका जीवन धार्मिक, जनकल्याण और समाजसेवा की मिसाल है। अहिल्याबाई होल्कर का न्यायप्रिय स्वभाव, सेवाभाव और नेतृत्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। आज समाज में यदि नारी सम्मान का भाव जागृत हो रहा है तो इसका श्रेय उन वीरांगनाओं को जाता है जिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.