सहारनपुर, मई 31 -- रामपुर मनिहारान लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर त्रि शताब्दी जयंती के अवसर पर नगर पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र निम ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। नगर के अशोका बैंकट हाल में नगर पंचायत द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक देवेन्द्र निम, चेयरमैन रेनू बालियान, अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा ने दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र निम ने कहा कि महिलाओं को अहिल्याबाई होल्कर द्वारा समाज में किए कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन रेनू बालियान ने भी उनके कार्यों को याद करते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को विधायक देवेन्द्र निम ने...