प्रयागराज, मई 25 -- भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत की ओर से रविवार को अहिल्याबाई होल्कर का जयंती समारोह वात्सल्य अस्पताल के सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. केपी श्रीवास्तव ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य वक्ता डॉ. संतोष शुक्ला ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवनकाल और समाज कल्याण में उनके योगदान के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि अनुपम प्रकाश और डॉ. रंजना त्रिपाठी ने महिलाओं को अहिल्याबाई होल्कर को आदर्श बनाकर समाज के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। गणेश वंदना अनुजा प्रियदर्शन ने की। लघु नाटक भील बने शूरवीर का मंचन संतोष गुप्ता, रंजना मिश्रा, उमा गुप्ता आदि ने किया। कविता पाठ डॉ. रश्मि शुक्ला और संध्या जायसवाल ने किया। इस दौरान अहिल्याबाई रूप सज्जा प्रतियोगिता भी हुई। प...