बहराइच, मई 31 -- बहराइच, संवाददाता। हुजूरपुर ब्लॉक सभागार में शनिवार को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती मनाई गई । इस अवसर पर उनके शौर्य वीरता के साथ उनके पराक्रम की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनके जीवन से जुड़ी स्मृतियों एवं संघर्षों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। साथ ही उन्होंने विधान सभा इलाके में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी उपस्थित लोगों से साझा की। अजीत प्रताप सिंह ब्लॉक प्रमुख हुजूरपुर ने उनके पराक्रम एवं उनके जीवन पर्यन्त संघर्षों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पवन कुमार सिंह प्राचार्य फूल बक्श सिंह इंटर कॉलेज हुजूरपुर शिक्षक रामसुघर शुक्ल , भाजपा नेता हरेंद्र विक्रम सिंह, महेंद्र पाठक , दुर्गेश सिंह , संतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.