लखीमपुरखीरी, मई 20 -- लखीमपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि नारी उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली होल्कर की महारानी अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी वर्ष को भाजपा पूरे देश में समारोह पूर्वक मानने का निर्णय लिया है। 21 से 31 मई तक पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महाविद्यालयों, इंटर कॉलेज की छात्राओं के बीच दौड़ प्रतियोगिता, महिला सशक्तिकरण को गोष्ठी आयोजित होंगी। भाषण, वाद विवाद, निबंध, रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी। 21 मई को भाजपा कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री स्वाति सिंह होंगी। कार्यक्रम संयोजिका जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा रानी अहिल्याब...