देवरिया, मई 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय इतिहास में न्याय, समर्पण और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी सोमवार को औरा चौरी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। इसका उद्घाटन सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी व भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन में न्यायप्रिय शासन, धार्मिक सहिष्णुता, और समाज कल्याण के कार्यों से इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने बताया कि उनकी जयंती के अवसर पर जनपद के विद्यालयों, पंचायतों और ब्लॉक स्तर पर विभिन्न संगोष्ठियों, सामाजिक कार्यक्रमों और प्रदर्शनी आयोजनों के माध्यम से उनके विचारों को जनमानस तक पहुंचाया जा रहा है। सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि रानी अहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.