जामताड़ा, मई 24 -- अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाने की तैयारी में जुटी भाजपा महिला मोर्चा जामताड़ा। प्रतिनिधि अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती मनाने की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मिहिजाम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन की अध्यक्षता में महिला मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने शिरकत की। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक हैं। जिन्होंने न सिर्फ एक सफल प्रशासन चलाया। बल्कि समाज सेवा और मंदिरों के पुनर्निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने यह भी कहा कि महिला मोर्चा उनकी जयंती को बड़े उत्सव के रूप में मनाएगी। ताकि अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान समाज सुधारक, प्रशासक और महिला शक्ति की प्रतीक के जीवन और कार्यों को समाज तक पहुंचाना है। जि...