बागपत, मई 30 -- बागपत नगर पालिका कार्यालय परिसर में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके द्वारा कराए गए मंदिर निर्माण कार्यों, सामाजिक सुधारों व सुशासन पर विचार साझा किए। सम्मेलन में मुख्य अतिथि बागपत विधायक योगेश धामा, चेयरमैन राजुद्दीन, अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने संयुक्त रूप से रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण किया। विधायक धामा ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के त्याग, शासन कुशलता व धर्मनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय इतिहास की एक महान महिला शासक बताया। कार्यक्रम को जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता को प्रमुखता दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा लता सिसोदिया, जनता पार्टी बागपत ,कार्यक्रम संयोजक,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.