बिजनौर, मई 17 -- बिजनौर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बिजनौर के तत्वावधान में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में माता अहिल्याबाई के बारे में उनके जीवन चरित्र की संपूर्ण जानकारी दी गई । कार्यक्रम काकरान वाटिका बिजनौर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सैकड़ों शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और मां अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके और दीप प्रज्जवलित करके किया गया। उसके बाद शैली शर्मा तथा रूपाली दोनों शिक्षिकाओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना की गई । उसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिमरपुर की बालिकाओं ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। लघु नाटिका प्रस्तुत करने वाले सभी आठ बालिकाओं को भी पुरस्कृत किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.