सहारनपुर, मई 31 -- नानौता नानौता खंड विकास कार्यालय परिसर में ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा के नेतृत्व में महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया। शुक्रवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवराज रोड व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नेहा राणा ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके साहसिक कार्यो के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा पत्नी ऋषिपाल राणा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहर सिंह पुंडीर, सतीश कुमार, रामपाल सिंह सहित काफी संख्या में महिलाएं शामिल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...