सोनभद्र, फरवरी 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्र उदय पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को वाराणसी में प्रसिद्ध गंगा किनारे मणिकर्णिका घाट पर न्याय की देवी पुण्यश्लोक राजमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति समेत अन्य देवी देवताओं की मूर्ति खंडित करने को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपते हुए मूर्तियों को सम्मानजनक स्थान पर स्थापित किये जाने की मांग की। राष्ट्र उदय पार्टी के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए कहा कि वाराणसी गंगा किनारे प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट पर न्याय की देवी पुण्यश्लोक राजमाता देवी अहिल्यावाई होल्कर समेत अन्य देवी देवताओं की मूर्ति खण्डित किये जाने से लोक माता अहिल्याबाई होल्कर के वंशजों पर सीधा प्रहार है। कहा कि जिसने...