जौनपुर, मई 17 -- जौनपुर, संवाददाता। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाने के लिए भाजपा मछलीशहर ने शनिवार को रूपरेखा तैयार की। इसके लिए सीहीपुर स्थित जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। निर्णय लिया गया कि 21 से 31 मई तक त्रिशताब्दी स्मृति अभियान का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को त्याग, तपस्या, धार्मिकता, परोपकार और कुशल प्रशासन का आदर्श बताया। कहा कि उनका जीवन नारी सशक्तिकरण और सामाजिक सुधार का प्रतीक है। उनके कार्य आज भी प्रशासन और समाज सेवा के लिए प्रेरणा देते हैं। उन्होंने विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर संयोजकों की नियुक्ति और कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी संतोष सिंह पटेल ने कहा कि मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.