लोहरदगा, जून 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।अहिल्याबाई होल्कर के 300वें जन्म दिन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा भव्य महा आरती का आयोजन लोहरदगा के शास्त्री नगर ढोडा़टोली में किया गया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष समेला भगत ने मौके पर कहा कि महिला सशक्तिकरण की मिसाल अहिल्याबाई मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी तथा इतिहास प्रसिद्ध सूबेदार मलहराव होलकर के पुत्र खडेराव की धर्मपत्नी थी। इनके आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने राज्य के बाहर मंदिर, नहर, घाट, तालाब, कुआं का निर्माण कराया। मौके पर लक्ष्मी नारायण भगत, मीना बाखला, बिंदिया देवी, सरस्वती देवी, सचिन कुमार, पवन तिग्गा, अशोक कांस्यकार, प्रियांशु कुमार, गंगा कुमार, कुणाल कुमार, दीपक कुमार, इत्यादि बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता और आम जन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...