कौशाम्बी, मई 24 -- चायल तहसील के तिल्हापुर मोड़ स्थित विधायक पूजा पाल के कार्यालय में शनिवार को पाल समाज की बैठक हुई। इसमें 31 मई को पुण्यश्लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती को भव्य तरीके से मनाने के लिए प्रयागराज के दारागंज में कार्यक्रम आयोजन की जानकारी दी गई। विधायक प्रतिनिधि सुरेश पाल ने बताया कि विधायक पूजा पाल की तरफ से 31 मई को दारागंज प्रयागराज में पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे। डिप्टी सीएम पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर की विशाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपस्थित लोगों से अपील करते हुए गांव-गांव जाकर लोगों को जानकारी देने की बात कही गई। इस मौके सुरेश पाल, संतोष पाल, अशोक पाल, शुभम पाल सटई, बां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.