बुलंदशहर, जून 2 -- लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर कल्याण सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान वाद-विवाद, दौड़ आदि प्रतियोगिता आयोजित की गईं। विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। लोक माता रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर प्ररेणादायक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला में कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज में रन फॉर वूमेन एंपावरमेंट प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें एमबीबीएस पाठ्यक्रम के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा चिकित्सा महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में एमबीबीएस पाठ्यकम प्रथम वर्ष की छात्रा शयती दत्ता को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.