शामली, जून 1 -- झिंझाना क्षेत्र के गांव शिवनगर में देवी लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गई। हवन पूजन पूरे हिंदू रीतिरिवाज से कराया गया और साथ में प्रसाद वितरण किया गया। मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किया। बताया कि मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर ने 1 दिसंबर 1767 से 13 अगस्त 1795 तक शासन किया। अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 ग्राम चौड़ी अहमदनगर महाराष्ट्र में हुआ। राष्ट्रीय सचिव ऑल इंडिया धनगर महासभा शेखर पाल ने हिंदू हितों के कार्य में प्रकाश डाला। कहा कि पूरे भारत में मुगलों द्वारा तोड़े गए खंडित किए गए मंदिरों का निर्माण व जीर्णाेद्धार अहिल्याबाई होल्कर ने कराया। जिसमें प्रमुख मंदिर काशी विश्वनाथ सोमनाथ उज्जैन मंदिर नीलकंठ महादेव मंदिर बल्कि देश के विभिन्न हि...