मुजफ्फर नगर, मई 30 -- राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी जयंती कार्यक्रम की श्रृंखला में ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक कंसल, ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, भाजपा कार्यकत्री अंजु शर्मा, जिला पंचायत सदस्य तरूण पाल, मंडल अध्यक्ष संजय कोरी ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। मुख्य अतिथि अशोक कंसल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने समाज और राष्ट्र के लिए अविस्मरणीय योगदान किया है। उन्होंने धर्म एवं न्याय के लिए कार्य किया। उनका सामाजिक समरसता का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने धर्म और समाज के अविस्मरणीय कार्य किये हैं, जिनके लिए देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी व संचालन आजादवीर ने किया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.