रांची, मई 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर नगड़ी में भाजपा रांची ग्रामीण जिला द्वारा कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर रानी नहीं बल्कि गरीबों, असहायों की माता थीं। उन्होंने जीवन पर्यंत एक शासक के रूप में नहीं, बल्कि भगवान शिव की प्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा की। वे अपने हस्ताक्षर भी भगवान शिव के निर्देशानुसार लिखती थीं। उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार में जन्म लेने वाली रानी अहिल्याबाई होलकर अपनी अद्वितीय प्रतिभा के कारण राज परिवार में ब्याही गईं। अपने जीवन काल में विषम परिस्थितियों का उन्होंने सामना किया और र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.