मैनपुरी, मई 29 -- क्षेत्र पंचायत कार्यालय के सभागार में अहिल्याबाई होलकर के इतिहास पर चर्चा की गई। महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित किए जाने पर बल दिया गया। कहा गया कि माता अहिल्याबाई होलकर ने अपना सारा जीवन समाज की सेवा और देशभक्ति में लगा दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर महिलाएं समाज को नई दिशा दे सकती हैं। आवाह्न किया गया कि महिलाएं आगे आएं और माता अहिल्याबाई की नीतियों पर चलकर समाज का नेतृत्व करें। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय इतिहास में महिलाओं की गौरव गाथा किसी से छिपी नहीं है। अहिल्याबाई ने उस समय समाज को नई दिशा देने का काम किया जब महिलाओं को अधिकार नहीं थे। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर हासिल करने के लिए आगे आना होगा। महिलाएं अब किसी से पीछे नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.