लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, संवाददाता। बीबीएयू में भारत विकास परिषद अवध प्रांत की ओर से अलग अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली 40 महिलाओं को पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होलकर सम्मान दिया गया। यहां 50 बच्चों को अहिल्याबाई होलकर के नाम से छात्रवृत्ति दिलाने पर विचार हुआ। मनकामेश्वर महादेव मंदिर की महंत देव्या गिरी, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर महंत लीला गिरी समेत कई लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने पूरे समाज को एक करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि लोकमाता के विचारों को अपने जीवन में उतारें और अपने परिवार को ऐसे संस्कार दें। विशिष्ट अतिथि परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने धर्म, संस्कृति, स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.