अयोध्या, मई 30 -- अमानीगंज ,संवाददाता। ब्लॉक सभागार में अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महान शासिका और समाज सुधारक रानी अहिल्याबाई होलकर के 300 वें जन्मोत्सव को गरिमामय ढंग से मनाना और उनके योगदान को जन-जन तक पंहुचना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अशोक कसौधन थे। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख देवी, प्रतिनिधि पवन सिंह, विधायक प्रतिनिधि राम केवल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बंशी धर शर्मा, खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्रा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा, ब्रह्म प्रकाश शुक्ला, सर्वेश तिवारी, अमरेंद्र मौर्या, हरिओम पांडेय, अनीत सिंह, महिला मोर्चा की अमानीगंज अध्यक्ष अनिता रावत, औ...