संतकबीरनगर, मई 25 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। अहिल्याबाई होलकर की त्रिजन्म शताब्दी अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को उनके जीवन चरित्र पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष नीतू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन चरित्र आज भी प्रासंगिक है। उनके बताएं रास्तों पर चलकर देश का सर्वांगीण विकास हो सकता है। आयोजित कार्यक्रम में धनघटा विधायक गणेश चौहान और मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने उनके जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अमर राय, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र के अलावा भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।

हिंद...