धनबाद, मई 29 -- धनबाद, विशेष संवाददाता भाजपा धनबाद महानगर की ओर से बुधवार को अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि महारानी होलकर के विचार अनुकरणीय है। उनकी जीवनी से नेतृत्व क्षमता की सीख मिलती है। मुख्य वक्ता बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण ने रानी अहिल्याबाई की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, वह न्याय, सेवा और लोक कल्याण की अद्भुत मिसाल थीं। भारत की आजादी की लड़ाई में महिलाओं का भी अमूल्य योगदान रहा है। मालवा की सत्ता की बागडोर संभालने के बाद रानी अहिल्याबाई ने मातृभूमि की रक्षा की। 28 वर्षों के शासनकाल में उन्होंने मालवा को सुरक्षित व सुदृढ़ किया। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि अहिल्याबाई ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया। समाज को नई दिशा दी। भाजपा कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.