बरेली, मई 28 -- अहिल्याबाई होल्कर जन्म-त्रिशताब्दी पर मंगलवार को कुंवर रिजॉर्ट पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। वन मंत्री अरुण कुमार ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन के बारे में विसतार से जानकारी दी। कहा, अहिल्याबाई ने महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाई थी। महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिया था। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए रोजगार से जोड़ा था। अरुण कुमार ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने भारत की संस्कृति, विरासत और शक्ति को समृद्ध करने मेंअभूतपूर्व योगदान दिया। अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया। राजमाता अहिल्याबाई के महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के कार्यों से प्रेरणा लेकर हमारी सरकार ने बरेली जिला पंचायत क्षेत्र के लिए वर्षों से लंबित परियोजनाओं साकार किया। बिजली, पानी, मकान, सड़क जैसी...