अल्मोड़ा, मई 25 -- रानीखेत। रानी अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौवीं जयंती पर पर्यटन नगरी में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पूरा क्षेत्र जयकारों से गुंजायमान रहा। रविवार को भाजपा पदाधिकारी, महिलाएं और अन्य कार्यकर्ताओं ने केमू स्टेशन से लेकर पूरे नगर में शोभा यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि प्रदेश कर्मकार बोर्ड के उपाध्यक्ष कैलाश पंत ने कहा कि भारतीय संस्कृति, धर्म व परंपरा को बचाने में रानी अहिल्याबाई ने विशेष योगदान दिया था। संयोजक विमला रावत ने अहिल्याबाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कहा कि होल्कर ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी बहुमूल्य योगदान दिया। जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने कहा कि अब युवा पीढी वीरांगनाओं और महानायकों के असल इतिहास से रूबरू होंगे। यहां मोहन नेगी, दीप भगत, दीप पांडे, विनोद भट्ट, विमल भट्ट, ललित मेहरा, मुकेश पांडे, र...