रायबरेली, मई 30 -- ऊंचाहार, संवाददाता। जो सपना 300 वर्ष पूर्व माता अहिल्या बाई होल्कर ने देखा था, मोदी आज महिलाओं को सम्मान देकर एक स्वस्थ सशक्त समाज की नींव रख रखते हुए उस सपने को पूरा करने का काम कर रही है। उक्त विचार अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्म त्रिशताब्दी के मौके पर ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता आशीष तिवारी ने व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई एक सामान्य परिवार में जन्मीं थीं, उनके जीवन का संघर्ष हम सबको जानना चाहिए। अहिल्या बाई होल्कर केवल एक शासिका नहीं थीं, वे धर्म, न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति का प्रतीक भी थीं। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में कई ऐसी वीरांगनाएं हुईं, जिन्होंने अपने अद्वितीय शासन और दूरदर्शिता से इतिहास के पन्नों और कहानियों में अमिट छाप छोड़ी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.