मैनपुरी, मई 20 -- राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जन्म शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन शहर के अमन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ। पूर्व मंत्री व विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, डीआईओएस सतीश कुमार, संस्था मैनेजर सुमन चौहान, निदेशक नितिन चौहान, मुख्य संरक्षक सौरभ उपाध्याय ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किए। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ मंदिर तक नए-नए निर्माण कार्य करवाए। उनके राज्य में न्याय के लिए सीधे जनता उनके पास आ सकती थी। उन्होंने भगवान शिव को अपना राज्य समर्पित कर दिया था और शिव की प्रतिनिधि के रूप में शासन करती थीं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी कई काम किए। जिलाध्यक्ष म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.