मऊ, मई 31 -- मऊ। देश की प्रत्येक महिला अहिल्याबाई होल्कर की तरह बुद्धिमान और जुझारू बनें। उन्होंने जिस तरीके से अपनी बुद्धिमत्ता और न्यायप्रिय ढंग से साम्राज्य चलाया, उसे हम सभी को सीख लेने की आवश्यकता है। ये बातें भाजपा जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी ने परदहां ब्लाक के प्रांगण में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर की जयंती कार्यक्रम में कही। वरिष्ठ नेता अशोक सिंह ने कहा अहिल्याबाई ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण दिलाया और फिर रोजगार उपलब्ध कराया। जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा अहिल्याबाई होल्कर ने 300 वर्ष पूर्व मालवा में राज किया और लगभग 30 वर्ष तक उनका साम्राज्य चलता रहा। इस अवसर पर गनेश सिंह, कृष्णकांत राय, सचिंद्र सिंह, यशपाल सिंह, अशोक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राजकोष को जनता का धन मानती थीं अहिल्याबा...