मुरादाबाद, मई 30 -- नगर पंचायत ढकिया के कार्यालय में शुक्रवार को शासन के आदेश पर एक बैठक का आयोजन किया गया, ,जिसमें महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की महिला कार्यकर्ता मौजूद रही, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमन देवी ने की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से हेल्थ कैंप लगाया गया। जिसमें सफाई कर्मचारियों का चेकअप किया गया। महिलाओं को पीपीटी किट, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि अंकित चौधरी ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। महिला वक्ता सुमन देवी ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेने को प्रेरित किया। इस मौके पर राजेंद्र रोहिल्ला,दिनेश कुमार,नगर पंचायत अध्यक्ष मुजम्मिल हुसैन,जगदीश सिंह वाल्मीकि, हरपाल सिंह स...