शामली, मई 20 -- शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह मैमोरियन इंटर कालेज में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयन्ती बड़े धूमधाम से मनाई गई। सोमवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष बादल गौतम रहे। कार्यक्रम में रानी अहिल्याबाई होल्कर पर आधारित बडी सुन्दर रंगोली छात्र निखिल, आरिन, राजतोमर, समीर आदि द्वारा बनाई गई। जिसमे सहायक अध्यापिका कला जूली त्यागी का योगदान रहा। रंगोली चित्र की मुख्य अतिथि व विद्यालय प्रधानाचार्या डा. नीरा सिंह ने अत्यधिक प्रशंसा की। छात्रों को रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल गोविन्द द्वारा की गयी। कार्यक्रम में सुधीर कुमार, रामवीर सिंह गौड, देवेन्द्र कुमार, रवीन्द्र कुमार, दीपक शर्मा, अरुण बालियान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...