कौशाम्बी, मई 30 -- नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम कार्यालय में शुक्रवार को माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र से आई महिलाओं को अंग वस्त्र ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित करते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम कार्यालय में शुक्रवार को अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी ने कार्यक्रम की शुरुआत माता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण करते हुए किया। तत्पश्चात क्षेत्र से आई महिलाओं को अध्यक्ष ने अंग वस्त्र ओढ़ाने के बाद माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.