प्रयागराज, मई 20 -- हनुमानगंज। रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर बहादुरपुर ब्लॉक सभागार में भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन हुआ। भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा भारत की गौरवशाली नारी शक्ति महारानी अहिल्याबाई होल्कर के संघर्षमयी, तपस्विनी और प्रेरणादायक जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा उनकी न्यायप्रियता, सेवा भाव और राष्ट्र समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अरुणेंद्र यादव डब्बू तथा संचालन मंडल अध्यक्ष रणविजय सरोज ने किया। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललिता पटेल, रंजू सरोज, रेशम भारती, लता विश्वकर्मा, रेखा भारती, मंडल अध्यक्ष अतुल पांडेय, ईश्वरचंद बिंद, बीडीओ सिंह, शिवबाबू मोदनवाल, महेश माली आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.