गिरडीह, अप्रैल 19 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बाकीकला पंचायत के बभनडीहा गांव में गुरुवार शाम झमाझम बारिश के बाद हुए वज्रपात में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक बभनडीहा गांव निवासी 42 वर्षीय सरजल मुर्मू है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम क्षेत्र में झमाझम बारिश हो रही थी। बारिश के क्रम में सरजल मुर्मू अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी क्रम में वज्रपात हो गया और सरजल मुर्मू वज्रपात की चपेट में आकर घायल हो गया। आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर घायल सरजल के पास पहुंचे तब-तक उसकी मौत हो चुकी थी। सरजल मुर्मू की अचानक हुई मौत से परिजनों में मातम पसर गया। बता दें कि सरजल मुर्मू आसपास के क्षेत्रों में मजदूरी करता था। उसके तीन बच्चे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...