गिरडीह, मई 11 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के ताराटांड़-अहिल्यापुर मुख्य मार्ग स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के बगल में शुक्रवार मध्य रात लगभग 12 बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिला के कुल्टी थाना क्षेत्र के बराकर निवासी 23 वर्षीय अभिषेक कुमार यादव के रुप में की गई है। शनिवार की सुबह में अहिल्यापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए। जानकारी के अनुसार, अभिषेक यादव बंगाल से अपने चाचा के साथ मालवाहक मैजिक में दूध का पाउडर लेकर गांडेय की ओर जा रहा था। उक्त मैजिक का चालक और मालिक अभिषेक यादव खुद था। गांडेय आने के क्रम में उच्च विद्यालय हाई स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक ड...