बांका, सितम्बर 15 -- धोरैया (बांका), संवाद सूत्र। धोरैया थाना क्षेत्र के अहीरो गांव स्थित पोखर में स्नान करने गए रविवार की सुबह अहीरो गांव निवासी एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक अहीरो गांव निवासी लक्ष्मी नारायण मंडल(69) बताया गया। जानकारी के अनुसार जितिया पर्व को लेकर वह स्नान करने के लिए पोखर गए हुए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। वृद्ध को डूबा देख कुछ बच्चों ने शोर मचाया जब तक ग्रामीणों ने वृद्ध को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आनन फानन में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद पत्नी आशा देवी, पुत्र रंजीत मंडल संजीत मंडल का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीण विकास कुमार भारती, मुन्ना...