मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर के मुरादपुर दुल्लाह गांव में लीची गाछी के पास गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे शाहबाजपुर निवासी एसएसबी जवान उमेश कुमार के पुत्र शिवम कुमार (18) को गोली मार दी। उसके पेट में एक गोली लगी है। अपराधियों ने पेट में पिस्तौल सटाकर गोली मारी। वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। शिवम को उसके दोस्तों ने बैरिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उसके पेट से गोली निकल दी है। शिवम और उसकी मां विभा देवी से मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। शिवम ने पुलिस को बताया है कि वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से एक साथी के बर्थडे पार्टी में जा रहा था। इसी दौरान मुरादपुर में मस्जिद के समीप लीची गाछी के पास वह लघुशंका क...