बिहारशरीफ, जनवरी 2 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के अहियापुर पशु अस्पताल में दो साल से चिकित्सक नहीं हैं। इससे पशुपालकों को काफी परेशानी हो रही है। सरमेरा पशु अस्पताल के चिकित्सका डॉ. शैलेंद्र कुमार को यहां का प्रभार दिया गया है। दो जगह पर तैनाती रहने व सरमेरा से बड़े क्षेत्र के जुड़ाव के कारण वे कभी कभार ही अहियापुर अस्पताल में आ पाते हैं। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद ने सीएम नीतीश कुमार से पशुपालकों की सुविधा के लिए यहां पशु चिकित्सक की तैनाती करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...