फरीदाबाद, दिसम्बर 24 -- फरीदाबाद, संवाददाता। बरनवाल-मोदी समाज के आदि पुरुष महाराजा अहिबरन महाराजा की जयंती गुरुवार को फरीदाबाद के हरकेश नगर में मनाई जाएगी। समारोह में पूरे दिल्ली-एनसीआर से सैकड़ों लोग शामिल होंगे। बरनवाल वैश्य सभा दिल्ली के अध्यक्ष उमेश कुमार, महासचिव ग्रुप कैप्टन हर्षवर्धन और कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने बताया कि समारोह की शुरुआत सुबह 11 बजे महाराजा अहिबरन की तस्वीर पर माल्यार्पण करने से होगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह में दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती, आईएएस अधिकारी ज्ञानेश भारती और संजय राकेश, आईआरएस अधिकारी मृत्युंजय बरनवाल समेत कई प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे। उमेश कुमार ने बताया कि यह बरनवाल समाज का सालाना पारिवारिक आयोजन है। इसमें सामाजिक एकता और पार...