लखनऊ, जनवरी 19 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। सीतापुर रोड स्थित अहिबरनपुर उपकेंद्र में मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे त्रिवेणीनगर, योगी नगर, तुलसीपुरम, हनुमंत नगर, न्यू मधेगंज, पतौरागंज सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। गोमतीनगर के विराजखंड में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी। ग्वारी उपकेंद्र के विकासखंड-तीन, चार, पांच व विरामखंड-तीन व चार में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी। मलिहाबाद उपकेंद्र में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.