लखनऊ, अप्रैल 18 -- नगर निगम के अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को औरंगाबाद खालसा स्थित अहाना ग्रीन एनक्लेव का निरीक्षण किया। यह परियोजना उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अधीन है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण निगम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एक महीने के भीतर सभी निर्माण कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं, ताकि आवंटियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त ललित कुमार व मुख्य अभियंता महेश कुमार वर्मा ने टीम के साथ मौके का जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सेवाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। केयरटेकर को निर्देश दिए गए कि इन समस्याओं को प्राथमिकता पर हल किया जाए। मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि परिसर में झील निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा, जिसकी टेंडर...