हजारीबाग, मार्च 13 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि कोर्रा थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी गली नंबर 4 में पहले सुबह एक महिला बेहोश अवस्था में मिली। मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने महिला को देखकर थाना को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोर्रा थाना पुलिस ने महिला को एंबुलेंस बुलाकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भिजवा दिया। दोपहर में पुलिस को यह पता चला कि यह महिला हुरहूरू की रहने वाली है। लेकिन बेहोश अवस्था होने की वजह से अभी वह अभी तक कुछ बात नहीं पाई है। खबर लिखे जाने तक वह महिला बेहोश थी है। महिला का मुंह सूजा हुआ है और मुंह से खून निकल रहा था। उसके होश पर आने पर महिला के बारे में कुछ भी पता चलेगा या उसके साथ क्या दुर्घटना हुई है बता पाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.