हजारीबाग, फरवरी 24 -- चौपारण प्रतिनिधि अफीम पोस्ता की खेती करने वालों के विरुद्ध प्रशासन का निरंतर अभियान जारी है। रविवार को पुलिस व वनविभाग की टीम ने अहरी नावाडीह जंगल के 5 एकड़ वनभूमि पर लगा खेती को विनष्ट किया गया। इस अभियान में दर्जनों ट्रैक्टर लगाया गया था। पुलिस को देखते ही खेतिहर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्ते की खेती करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। कहा जबतक चौपारण से अफीम की फसल को नष्ट नही किया जाता तब तक अभियान जारी रहेगा। अभियान में अनी सुवेन्द्र कुमार, रोशन कुमार, बादल कुमार महतों, रतन टुडू, वनकर्मी कुलदीप महतों,जैनेन्द्र कुमार के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...