सहारनपुर, जून 13 -- सहारनपुर पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल ने अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। देव विहार कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह घटना देश और विश्व के लिए बड़ा आघात है। उन्होंने कहा कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सरकार से विमानों की सुरक्षा प्रणाली को और सुदृढ़ बनाने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। इस अवसर पर अनुज गुप्ता, भारती भानू , रवि कुमार, विनय जैन, शांतनू शर्मा, सनी मल्होत्रा, रोहित अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.