आरा, जून 13 -- आरा। भाजपा भोजपुर की ओर से गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे को लेकर दु:ख व्यक्त करते हुए अपने सभी कार्यक्रमों को एक दिन के लिए रद्द कर दिया है। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे को बहुत बड़ी त्रासदी बताते हुए हादसे में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह हादसा अब तक की सबसे बड़ी विमान दुर्घटना है। इस हादसे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को पार्टी ने खोया है। पूर्व मुख्यमंत्री सहित हादसे में सभी मृतकों के आत्मा को ईश्वर शांति दें। वहीं बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर विडियो जारी कर संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...