अहमदाबाद, मार्च 15 -- गुजरात के अहमदाबाद के वस्त्राल में वाहनों में तोड़फोड़ और लोगों की पिटाई करने वाले 14 दंगाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से 6 दंगाइयों के घरों को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। दंगाइयों के हमले में तीन लोग घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुलिस ने बताया कि शनिवार को अहमदाबाद में लोगों पर हमला और दंगा करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 14 आरोपियों में से छह के मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। रामोल थाने के इंस्पेक्टर एसबी चौधरी ने बताया कि भीड़ द्वारा कुछ राहगीरों पर लाठी और तलवारों से हमला करने के बाद 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक नाबालिग है। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों के मकान अवैध रूप से बनाए गए पाए गए हैं। शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.