नई दिल्ली, मार्च 24 -- गुजरात में अहमदाबाद के पास बुलेट ट्रेन परियोजना स्थल पर निर्माण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला सेगमेंटल लॉन्चिंग गैंट्री एक्सीडेंटली (दुर्घटनावश) अपने स्थान से फिसल गया और इससे आसपास की रेलवे लाइन प्रभावित हो गई, जिससे कई ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन (एनएचएसआरसीएल) ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे वटवा में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और न ही इससे निर्मित ढांचे को कोई नुकसान पहुंचा है। अहमदाबाद रेलवे डिवीजन के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना से रेल यातायात प्रभावित हुआ है, जिसकी वजह से कम से कम 25 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि 15 अन्य को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। पांच को रीशेड्यूल और छह ट्रेनों के रास्ते बदले गए हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.