बदायूं, जून 1 -- तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं में चल रहे बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में बेहटा चैलेंजर्स ने अहमदगंज स्टार को चार रन से हरा दिया। वहीं उप कप्तान जगतपाल को शानदार प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। संयोजक जतिन वार्ष्णेय ने बताया कि बेहटा चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 78 रन बनाए। इसके जवाब में अहमदगंज स्टार की टीम 74 रन बनाकर आउट हो गई। बेहटा चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी में उपकप्तान जगतपाल ने तीन विकेट चटकाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.