लखनऊ, दिसम्बर 29 -- लखनऊ, संवाददाता। सदर के हाता रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को यज्ञ पूर्णाहुति और महाप्रसाद भंडारे के साथ समापन हुआ। कथा व्यास आचार्य विष्णु शरण भारद्वाज जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि यज्ञ केवल अग्नि में आहुति देना नहीं है, बल्कि अपने अहंकार और बुराइयों को प्रभु के चरणों में समर्पित करना ही सच्चा यज्ञ है। भागवत कथा का सार हमारे जीवन के आचरण में झलकना चाहिए। यज्ञ में राजेन्द्र कुमार पांडे गुरुजी, मुख्य यजमान प्रीति सिन्हा, विजेंद्र अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, जवाहर लाल बड़ौदा, ब्रजमोहन अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यज्ञ के बाद भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.