कानपुर, फरवरी 24 -- कालपी, संवाददाता। हाइवे रोड किनारे स्थित दुर्गा मन्दिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास ने कहा कि व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए। इससे मनुष्य की बुद्धि और ज्ञान का हरण हो जाता है। श्रीमदभागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को कथा व्यास सुनील द्विवेदी ने श्री कृष्ण की वाल लीलाओं, माखन चोरी, गोपियों के वस्त्र हरण,बह्मा द्वारा गायों का हरण करना कालिया नाग, गोवर्धन आदि लीलाओं की कथा सुनायी जिससे भक्तजन भाव विभोर हो गये। उन्होंने भक्तजनों से कहा कि सभी माता, पिता पुत्री को अवश्य शिक्षा दिलाये व अच्छे संस्कार दे। हमारे संस्कार ही हमे आगे बढाते है। मनुष्य को अहंकार नही करना चाहिए अहंकार मनुष्य की बुद्धि और ज्ञान का हरण कर लेता है । कथा आयोजक राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि 22 फरवरी से श्रीमद भागवत कथा प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.